उत्तराखंड में कोरोना: 55 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, घटकर 692 से कम हुए एक्टिव केस
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं। वहीं अब संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट भी 95.88 फीसदी पहुंच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 55 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 62 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 692 पहुंच गई है।
देहरादून : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री ने पांव में पहना मास्क, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 23621 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तीन जिलों अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में एक, चमोली में एक, देहरादून में 17, हरिद्वार में 12, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में पांच, टिहरी में तीन, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में छह मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341362 हो गई है। इनमें से 327314 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7354 लोगों की जान जा चुकी है।
ब्लैक फंगस से तीन की मौत
प्रदेश में गुरुवार को ब्लैक फंगस के तीन मरीजों ने दम तोड़ा है। 24 घंटे के भीतर कोई नया मामला नहीं मिला है। 12 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एम्स ऋषिकेश में भर्ती ब्लैक फंगस के तीन मरीजों की मौत हुई है। इन्हें मिला कर अब तक 110 की मौत हो चुकी है। कुल मरीजों की संख्या 534 हो चुकी है जबकि 148 मरीज ठीक हुए हैं।
लैंसडौन में कोरोना से बचाव के नियमों का हो रहा उल्लंघन
देश के विभिन्न क्षेत्रों से लैंसडौन पहुंच रहे पर्यटक कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना से बचाव के नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। पर्यटक न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न मास्क पहन रहे हैं। पुलिस ने 500 पर्यटकों के चालान काटे और दो लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।
शुक्रवार को भी नगर में पर्यटकों की भीड़ लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ बड़े होटलों और रिजॉर्ट में पर्यटकों की खासी भीड़ रही। कोतवाली निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि मास्क व दो गज दूरी के नियम के अनुपालन के लिए पुलिस सक्रिय है।
कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए लैंसडौन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। कार्रवाई के साथ लोगों को कोरोना के से बचाव के नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।