फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 15 July: 55 new infected found and one death

उत्तराखंड में कोरोना: 55 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, घटकर 692 से कम हुए एक्टिव केस 

Thu, 15 Jul 2021 11:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Jul 2021 11:03 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं। वहीं अब संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट भी 95.88 फीसदी पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 15 July: 55 new infected found and one death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 55 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 62 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 692 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


देहरादून : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री ने पांव में पहना मास्क, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 23621 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तीन जिलों अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में एक, चमोली में एक, देहरादून में 17, हरिद्वार में 12, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में पांच, टिहरी में तीन, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में छह मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341362 हो गई है। इनमें से 327314 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7354 लोगों की जान जा चुकी है। 

ब्लैक फंगस से तीन की मौत
प्रदेश में गुरुवार को ब्लैक फंगस के तीन मरीजों ने दम तोड़ा है। 24 घंटे के भीतर कोई नया मामला नहीं मिला है। 12 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एम्स ऋषिकेश में भर्ती ब्लैक फंगस के तीन मरीजों की मौत हुई है। इन्हें मिला कर अब तक 110 की मौत हो चुकी है। कुल मरीजों की संख्या 534 हो चुकी है जबकि 148 मरीज ठीक हुए हैं।

लैंसडौन में कोरोना से बचाव के नियमों का हो रहा उल्लंघन

देश के विभिन्न क्षेत्रों से लैंसडौन पहुंच रहे पर्यटक कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना से बचाव के नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। पर्यटक न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न मास्क पहन रहे हैं। पुलिस ने 500 पर्यटकों के चालान काटे और दो लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।  

शुक्रवार को भी नगर में पर्यटकों की भीड़ लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ बड़े होटलों और रिजॉर्ट में पर्यटकों की खासी भीड़ रही।  कोतवाली निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि मास्क व दो गज दूरी के नियम के अनुपालन के लिए पुलिस सक्रिय है।

कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए लैंसडौन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। कार्रवाई के साथ लोगों को कोरोना के से बचाव के नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed