फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 10 August: 39 infected found and No Death

उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को 39 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं, 41 हुए ठीक

Tue, 10 Aug 2021 10:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Aug 2021 10:17 PM IST
सार

प्रदेश के दो जिलों दो जिलों टिहरी और ऊधमसिंह नगर में मंगलवार को एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.96 फीसदी पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 10 August: 39 infected found and No Death
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 39 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 41 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 444 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: बिना रियायत प्रदेश में 17 अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, ये बंदिशें रहेंगी बरकरार
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 21332 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो जिलों टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में दो-दो, बागेश्वर और चंपावत में तीन-तीन, देहरादून में 13, हरिद्वार में पांच, पौड़ी में एक और उत्तरकाशी में चार संक्रमित सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342462 हो गई है। इनमें से 328610 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7368 लोगों की जान जा चुकी है। 

ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत
प्रदेश में मंगलवार को ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हुई है। जबकि कोई नया मरीज नहीं मिला है। अब तक कुल मरीजों की संख्या 570 पहुंच चुकी है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक मरने वालों की संख्या 130 हो गई है। वहीं, चार मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 271 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्र से मिली वैक्सीन की डोज

केंद्र सरकार से नियमित रूप से कोविड वैक्सीन की डोज मिलने से राज्य में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है। दूसरी बार प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 1.19 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई है।  मंगलवार को केंद्र से एक लाख टीके राज्य को मिले। 11 जुलाई को 72 हजार कोविशील्ड और 30 हजार कोवाक्सिन की खेप और मिलेगी। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश में वैक्सीन की कमी नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से लगातार वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में 731 केंद्रों पर 119596 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

वहीं, केंद्र सरकार से एक लाख वैक्सीन की डोज मिली है। बुधवार को एक लाख से अधिक वैक्सीन राज्य को मिलेगी। प्रदेश में अब तक 67 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में 26.22 लाख से अधिक को  पहली और 1.29 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाकर टीकाकरण पूरा किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed