फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 07 August: 38 infected found and No Death

उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को मिले 38 नए संक्रमित, 59 मरीज ठीक होकर लौटे घर

Sat, 07 Aug 2021 07:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Aug 2021 07:09 PM IST
सार

शनिवार को राज्य में ब्लैक फंगस के चार नए मामले सामने आए हैं और दो मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 07 August: 38 infected found and No Death
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में शनिवार को 38 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई है और 59 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन


अब राज्य में कोरोना के 492 सक्रिय मामले बचे हैं। उत्तराखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 342374, कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 328476 और कोरोना से हुई कुल मौत 7367 हो गईं हैं।

मेगा टीकाकरण दिवस: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन


शनिवार को राज्य में ब्लैक फंगस के चार नए मामले सामने आए हैं और दो मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। अब तक कुल मरीजों की संख्या 568, कुल मौत 126 और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 246 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

संक्रमित मां भी करा सकती है बच्चे को स्तनपान

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने कुड़कावाला आंगनबाड़ी केंद्र में अभियान चलाया। शनिवार को कुड़कावाला आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद लोगों को डॉ. दीपशिखा चौधरी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देशों के अनुसार एक कोविड पॉजिटिव मां भी अपने बच्चे को स्तनपान करा सकती हैं। 

माताओं को अवगत कराया गया है कि वह बच्चों को भोजन कराते समय उचित सावधानियों का पालन करें, जैसे श्वसन और स्वच्छता का अभ्यास करना। अपने बच्चे के पास होने पर मेडिकल मास्क का उपयोग करना। विशेषज्ञों ने स्तनपान प्रथाओं और मां बच्चे के लिए इसके महत्व के बारे में बताया गया। 

इस दौरान प्रतिभागियों को स्तनपान के संबंध मे अपने प्रश्नों का जवाब भी दिया गया। डॉ. मनन यश तायल, डॉ. कंचन शर्मा, फरजाना अंसारी ने स्तनपान को लेकर जागरूक किया। वहीं, दूसरी ओर रूरल डवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने स्तनान के महत्व को लेकर वेबीनार का आयोजन किया। जिसमें डॉ. गिरीश गुप्ता, डॉ. यासिर अहमद आदि थे। 

वहीं ऋषिकेश एम्स में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन हो गया। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि स्तनपान प्रत्येक बच्चे के समग्र विकास के लिए बेहद जरुरी है। यह बच्चे को कई बीमारियों से बचाता है। जिससे भविष्य में बीमारियों पर होने वाला खर्च कम हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed