फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona awareness by srhu

एसआरएचयू- कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Corona awareness by srhu
देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जॉलीग्रांट के हिमालयन इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना महामारी के लक्षण व बचाव को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया रहा है। समुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डाॅ. जयंती सेमवाल ने बताया कि विभाग की ओर से इस महामारी के समय में आस-पास के क्षेत्रों में लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर सामुदायिक चिकित्सा विभाग से डाॅ. एके श्रीवास्तव व डाॅ. शैली व्यास ने रानीपोखरी व डोईवाला के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों व दुकानदारों को बताया कि लोगों को सामान देते हुए उनसे ग्राहकों से 100 मीटर की दूरी निर्धारित करें, अपने हाथों को लगातार धोते रहें, अगर आस-पास हाथ धोने के लिए साबुन की उपलब्धता नही है तो एल्कोहल रहित सेनीटाइजर से हाथों को साफ करें। डाॅ. रूचि जुयाल ने लोगों से अपील की कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइनों का पालन करें। डाॅ. शैली व्यास ने कहा कि लाॅकडाउन में अपने घरों पर रहे। डाॅ. दीपशिखा ने बताया कि खांसी, तेज बुखार, गले में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। इस अवसर पर डाॅ. अभय, डाॅ. सुदीप, डाॅ. नेहा व डाॅ. सुरभि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed