{"_id":"5785bf1d4f1c1b1b0813eb97","slug":"core-committee-meeting-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में भाजपा करेगी प्रदेश सरकार का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में भाजपा करेगी प्रदेश सरकार का पर्दाफाश
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Jul 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा उत्तराखंड में 9 से 20 अगस्त के बीच सभी विधानसभा क्षेत्रों में पर्दाफाश यात्रा निकालेगी। पर्दाफाश यात्रा के दौरान पार्टी के नेता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सभा का आयोजन कर लोगों को प्रदेश सरकार की विफलताओं से अवगत कराएगी। भाजपा की यह पर्दाफाश यात्रा प्रदेश में अलग-अलग जगहों से निकलेगी जिसका नेतृत्व प्रदेश स्तर के नेता करेंगे।
विज्ञापन
इस बात का फैसला मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग में लिया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि मीटिंग का सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह रहा कि पार्टी अगस्त क्रांति वाले दिन (9 अगस्त) से सभी विधानसभा क्षेत्रों में पर्दाफाश यात्रा निकालेगी।
विज्ञापन
इस यात्रा के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में एक-दो जगह सभा का आयोजन होगा। सभा के मार्फत से लोगों को प्रदेश सरकार के घोटालों का पर्दाफाश किया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि किस तरह से राज्य सरकार ने आमलोगों के हित की अनदेखी की है।
विज्ञापन
सरकार ने कुर्सी बचाने के लिए क्या-क्या समझौते किए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार की कारगुजारियों का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोर कमेटी की मीटिंग में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
कोर कमेटी की मीटिंग में भाजपा के राष्ट्रीय सह मंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संजय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज, सांसद राज्यलक्ष्मी व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत सहित कोर कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।