फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Tiger Reserve: Tourists who wanted night stay will enter after eight o'clock in morning

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में रात्रि विश्राम वाले पर्यटकों को सुबह आठ बजे के बाद ही मिलेगा प्रवेश

Sun, 27 Sep 2020 10:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Sep 2020 10:32 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण के चलते सीटीआर प्रशासन ने लिया फैसला

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve: Tourists who wanted night stay will enter after eight o'clock in morning
corbett national park

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कोरोना संक्रमण के चलते रात्रि विश्राम करने वाले पर्यटकों को सुबह आठ बजे के बाद प्रवेश मिलेगा। इससे पहले रेस्ट हाउस के कमरों में रह रहे पर्यटकों के जाने के बाद कमरे को व्यवस्थित किया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन के तहत ही पर्यटकों को जंगल सफारी कराई जाएगी। 

विज्ञापन


पहले रात्रि विश्राम में जाने वाले पर्यटक सुबह छह बजे पार्क के अंदर प्रवेश करते थे, जबकि पार्क में पहले ही रात्रि विश्राम कर रहे पर्यटक सुबह 11 बजे ही कमरा छोड़ते हैं। इस वजह से सुबह छह बजे प्रवेश करने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


इस बार पार्क प्रशासन ने रात्रि विश्राम को जाने वाले पर्यटकों को सुबह आठ बजे के बाद प्रवेश देने की तैयारी की है। रात्रि विश्राम कर रहे पर्यटक समय से पहले ही अपना कमरा छोड़ेंगे और कर्मचारियों को भी कमरा ठीक करने का समय मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की वजह से लिया निर्णय

इससे रेस्ट हाउस में ही पर्यटकों की भीड़ कम रहेगी और सामाजिक दूरी का पालन भी होगा। सुबह आठ बजे रात्रि विश्राम को जाने वाले पर्यटकों को प्रवेश देने के मामले में सीटीआर प्रशासन ने पर्यटन कारोबारियों से बैठक कर सहमति भी बना ली है। ताकि भविष्य में किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके। 

ज्ञात हो कि पिछला पर्यटन सीजन कोरोना के चलते रुक गया था। अब पर्यटन सीजन को बेहतर तरीके से सुचारु करने के लिए पार्क प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे थे। 

रात्रि विश्राम को जाने वाले पर्यटकों को अब सुबह आठ बजे के बाद ही पार्क में प्रवेश मिलेगा, ताकि पहले से ही रात्रि विश्राम कर रहे पर्यटकों परेशानी ना हो। इससे कर्मचारियों को भी कमरों को व्यवस्थित करने के लिए समय मिल सकेगा।
- राहुल, निदेशक सीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed