फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Copper, bronze and brass utensils are the first choice

Dehradun News: बाजारों में तांबे, कांसा और पीतल के बर्तन पहली पसंद

Sun, 27 Oct 2024 02:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Copper, bronze and brass utensils are the first choice
धनतेरस को लेकर बर्तनों के बाजार सज चुके हैं। लोग खरीदारी भी शुरू कर दिए हैं। ग्राहकों के लिए फायदे की बात यह है कि बर्तनों के दाम में इस बार बढ़ोतरी नहीं हुई है। लोग सबसे अधिक तांबे, कांसा और पीतल के बर्तन खरीद रहे हैं। दीपावली में इन बर्तनों का खरीदना शुुभ माना जाता है। वहीं, इस बार व्यापारी भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार बाजार में पीतल, तांबा, कांसा के बर्तनों की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन बर्तनों की बड़ी वेरायटी ग्राहकों के लिए बाजार में उपलब्ध है। तांबे के बर्तन 1400 रुपये प्रति किलोग्राम, कांसे के 1500 और पीतल के 800 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहे हैं। स्टील के बर्तन गुणवत्ता के हिसाब से 250 रुपये प्रति किलोग्राम से 500 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिल रहे हैं। बाजार में तांबा, कांसा और पीतल के डिनर सेट्स की मांग भी खास देखी जा रही है। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक ऑनलाइन बर्तन मंगवा रहे हैं। इसका बाजार पर थोड़ा असर पड़ा है। लेकिन, उसके बाद भी ग्राहक बाजार में बर्तन खरीदने आ रहे हैं। बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष से अधिक व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन








लोग दीपावली में अधिक खरीदारी करते हैं। ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के बर्तन दुकान में उपलब्ध हैं। धनतेरस के दिन अधिक खरीददारी होने की उम्मीद है।

रवि अग्रवाल, बर्तन व्यापारी




ग्राहक बर्तन खरीदने पहुंच रहे है, लेकिन अभी धनतेरस को कुछ दिन बचे हैं। धनतेरस के दिन ग्राहक अधिक संख्या में पहुंचते है। उम्मीद है कि इस बार धनतेरस में अधिक व्यापार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रमोद कुमार, बर्तन व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed