{"_id":"62c15195c03a1e7bba0bbeaf","slug":"cooperative-department-attachment-of-21-employees-ended-orders-to-return-to-original-posting-within-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cooperative Department: मुख्यालय में जमे 21 कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त, मूल तैनाती पर लौटने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cooperative Department: मुख्यालय में जमे 21 कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त, मूल तैनाती पर लौटने के आदेश
Sun, 03 Jul 2022 02:02 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:02 PM IST
सार
शासन की ओर से जारी आदेश में राजकीय पर्यवेक्षक, सहकारिता विकास अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक वर्ग-एक और दो आदि पदों पर मुख्यालय और शीर्ष संस्थाओं में अटैच 21 कर्मियों को एक सप्ताह में मूल तैनाती स्थल पर लौटने को कहा गया है।
विज्ञापन
धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहकारिता विभाग में वर्षों से मुख्यालय में जमे 21 कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर मूल तैनाती पर लौटने को कहा गया है। इस संबंध में निबंधक सहकारिता आलोक कुमार पांडेय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के सभी 95 ब्लाक में अनिवार्य रूप सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) सहित दूसरे रिक्त पदों पर कर्मचारियों की कमी को दूर करने के आदेश दिए थे ताकि विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक आसानी से पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: लिनचोली के पास कंडी से 200 मी. नीचे खाई में गिरने से बच्चे की मौत, मजदूर मौके से फरार
विज्ञापन
इस संबंध में अब शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में राजकीय पर्यवेक्षक, सहकारिता विकास अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक वर्ग-एक और दो आदि पदों पर मुख्यालय और शीर्ष संस्थाओं में अटैच 21 कर्मियों को एक सप्ताह में मूल तैनाती स्थल पर लौटने को कहा गया है। इनमें कुछ कर्मचारियों को मुख्यालय से देहरादून तो कुछ को पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी भेजा गया है।