फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cooperative banks will take no interest of victims of kedarnath disaster

आपदा में नुकसान उठाने वालों का ब्याज माफ करेगा सहकारी बैंकः धनसिंह रावत

Sun, 02 Jul 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Cooperative banks will take no interest of victims of kedarnath disaster
dhan singh rawat - फोटो : file photo

2013 में आई आपदा के दौरान नुकसान उठाने वालों से सहकारी बैंक ब्याज की वसूली नहीं करेगा। सहकारी बैंक उनका ब्याज तो माफ करेगा ही साथ ही मूलधन की वसूली भी किस्तों में करेंगे। इस बात का एलान रविवार को प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में कथित रूप से आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों से भी ब्याज की वसूली नहीं की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे किसान परिवारों को भी रियायत देने की कोशिश की जाएगी, जिसके मुखिया की असमय मौत हो गई है। अगर ऐसे किसी किसान पर सहकारी बैंक का ऋण होगा तो उसके परिजनों से ब्याज की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. रावत ने बताया कि केदारनाथ आपदा के दौरान लोगों को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा था। आपदा में जान गंवाने वाले कई लोगों पर सहकारिता बैंक का ऋण भी था। बैंक ऐसे लोगों के परिजनों से ब्याज की वसूली नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने सहकारिता बैंक से ऋण लेकर मकान और दुकान बनाया था, जो आपदा में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे लोगों से भी ब्याज की वसूली नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा से प्रभावित कितने लोगों पर सहकारी बैंक का ऋण था इसका पता भी लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ जनपद में कुछ दिन पहले एक किसान ने आत्महत्या कर ली थी। किसान पर सहकारिता बैंक का कुछ ऋण था। बैंक किसान के परिजनों से ब्याज की वसूली नहीं करेगा।


उसके परिजनों को यह विकल्प भी दिया जाएगा कि वह अपनी सहूलियत के मुताबिक मूलधन की वापसी बैंक को कर दें। उन्होंने बताया कि असमय जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को भी ब्याज माफी की सुविधा दी जाएगी। इसकी अवधि क्या होगी, इसका एलान जल्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed