फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   convocation gown ban in uttarakhand universities

उत्तराखंड: यूनिवर्सिटी के कॉनवोकेशन में गाउन हुआ बैन, अब ऐसी होगी ड्रेस

Wed, 14 Jun 2017 03:30 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Jun 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
convocation gown ban in uttarakhand universities
डिग्री मिलने के बाद खुशी मनाते छात्र - फोटो : amarujala file photo

उत्तराखंड के वि‌श्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह के दौरान गाउन नहीं पहना जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी नया दीक्षांत परिधान डिजायन करेगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि श्री देव सुमय विवि में भविष्य में होने वाले दीक्षांत समारोह में छात्र गाउन नहीं पहनेंगे। पहली बार गाउन की जगह पास आउट छात्रों को राज्य की पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखलाती पहाड़ी टोपी पहनाई जाएगी।
विज्ञापन


धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह में गाउन पहनने की अनुमति नहीं होगी। 2018 के सत्र से नया पारंपरिक परिधान इस गाउन की जगह पहना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की संस्कृ‌ति के ध्यान में रखकर बनेगा दीक्षांत परिधान

convocation gown ban in uttarakhand universities
dhan singh rawat - फोटो : amarujala

रावत ने कहा कि इस मुद्दे को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग या केंद्र के उच्च शिक्षा विभाग से आपत्तियों के अनुसार तदनुसार संबोधित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से उत्तराखंड की संस्कृ‌ति के ध्यान में रखकर दीक्षांत परिधान डिजायन बनाने को कहा गया है।

धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के दीक्षांत समारोह में अंग्रेजी सभ्यता के वाहक गाउन को पहनने से इनकार कर दिया था। उन्होंने भी भारतीय पोशाक को दीक्षांत ड्रेस बनाने का सुक्षाव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed