{"_id":"627ba03e7806ff109e2dd430","slug":"controversy-flared-up-again-in-dada-jalalpur-roorkee-the-house-is-for-sale-written-outside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाडा जलालपुर में फिर गरमाया विवाद: घर के बाहर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाडा जलालपुर में फिर गरमाया विवाद: घर के बाहर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप
Wed, 11 May 2022 05:15 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 11 May 2022 05:15 PM IST
सार
डाडा जलालपुर में 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद बवाल हो गया था। बवाल के मामले ने बड़ा तूल पकड़ा था। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी और पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाडा जलालपुर गांव के एक समुदाय के कुछ लोगों ने घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ लिख दिया। मकान बिकाऊ लिखने की सूचना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन तहसीलदार और पुलिस ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। सुरक्षा का भरोसा दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने मकान बिकाऊ है मिटा दिया।
विज्ञापन
भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर में 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद बवाल हो गया था। बवाल के मामले ने बड़ा तूल पकड़ा था। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी और पुलिस तैनात है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी गांव के माहौल पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
वहीं, एक समुदाय के कुछ लोगों ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है लिख दिया। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। शाम के समय आननफानन तहसीलदार रेखा आर्य और पुलिस गांव पहुंची। उन्होंने मकान बिकाऊ है लिखने वाले लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... झील की लहरों में फंसे पर्यटक: तेज तूफान चलने से मची अफरा तफरी, बोट चालक ने जान जोखिम में डालकर बचाए सैलानी, देखें तस्वीरें
इस दौरान उन्होंने बताया कि भविष्य में खतरे की आशंका है, जिसके चलते उन्होंने मकान बिकाऊ लिखा है। इस पर तहसीलदार ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके बाद मकान बिकाऊ है मिटा दिया गया। उधर, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दो परिवारों के सात लोगों के मकान के बाहर मकान बिकाऊ है लिखा गया था। तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। सुरक्षा का भरोसा देने के बाद उन्होंने इसे मिटा दिया।