फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Contract workers' 'tool-down' strike continued on the second day as well

Dehradun News: दूसरे दिन भी जारी रहा संविदा श्रमिकों का टूल डाउन

Sat, 08 Aug 2026 11:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 08 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Contract workers' 'tool-down' strike continued on the second day as well
व्यासी जल विद्युत गृह में कार्यरत संविदा श्रमिकों का बढ़ा हुआ वेतन जारी न होने समेत अन्य मांगों को लेकर शुरू हुआ टूल डाउन (कार्य बहिष्कार) आंदोलन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। श्रमिकों ने कंपनी पर अप्रैल से बढ़ा वेतन रोकने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने और ईएसआई की सुविधा से वंचित रखने का आरोप लगाया। श्रमिकों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक काम शुरू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दैनिक संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष नवीन तोमर ने धरना स्थल पर कहा कि गोगोल कंपनी की ओर से अप्रैल 2026 से बढ़ा हुआ वेतन श्रमिकों को नहीं दिया जा रहा है। श्रमिकों को काम के दौरान जरूरी सुरक्षात्मक उपकरण और जूते तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईएसआई कार्ड बनाने के नाम पर श्रमिकों के वेतन से नियमित रूप से पैसा काटा जा रहा है, लेकिन कार्ड चालू नहीं होने के कारण श्रमिकों और उनके परिवारों को ईएसआई की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से श्रमिकों को वेतन पर्ची भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही। इन समस्याओं को लेकर श्रमिक लंबे समय से कंपनी अधिकारियों के साथ ही जल विद्युत निगम के अधिकारियों से भी गुहार लगा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान कराने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन तोमर ने बताया कि एक अगस्त को कंपनी के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो श्रमिक टूल डाउन हड़ताल करेंगे। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर दो अगस्त से आंदोलन शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में सुरेश कुमार, कैलाश तोमर, रविंद्र कुमार, जगत सिंह, सुनील, सुरेश, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed