{"_id":"66f49b66ecdbff4071049ec4","slug":"contract-employees-working-through-upanal-in-all-three-energy-corporations-demonstrated-by-tying-black-ribbons-in-support-of-their-demands-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-510602-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उपनल कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उपनल कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Iकर्मचारी नियमितिकरण, समान वेतन सहित 13 सूत्रीय मांग कर रहेI
ऊर्जा के तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। कहा कि कर्मचारी नियमितिकरण, समान वेतन और महंगाई भत्ते समेत 13 सूत्रीय मांग कर रहे हैं, लेकिन निगम प्रबंधन की ओर से उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
मंच के अध्यक्ष विकास पुंडीर ने कहा कि समान कार्य, समान वेतन के कोर्ट के आदेश के बावजूद निगम प्रबंधन इस नियम को लागू नहीं कर रहा है। कई संविदा कर्मियों को श्रम कानून के मानकों से बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में काम करने के बावजूद उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है। अधिकांश संविदा कर्मी किराये के आवास पर रह रहे हैं। जबकि, डाकपत्थर की आवासीय कॉलोनियों पर अवैध कब्जे हुए हैं। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को मेडिकल सुविधा से भी वंचित रखा जा रहा है। जबकि, विद्युत गृहों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कहा कि मांगों के समर्थन में विद्युत संविदा कर्मी 30 सितंबर को यूजेवीएनएल मुख्यालय और एक अक्तूबर को यूपीसीएल मुख्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पंकज सिंह रावत, विकास पुंडीर, जॉनी गुलेरिया, महेंद्र रावत, राहुल चौहान, आलोक बडोनी, राकेश गुलेरिया, विजय कुमार, नरेश कुमार, सुरेश तोमर आदि शामिल रहे।