फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consumers appealed to commission, requesting not to increase electricity rates

बिजली: नियामक आयोग पहुंचे उपभोक्ता, दोबारा विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी न किए जाने की लगाई गुहार

Fri, 13 May 2022 12:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 May 2022 12:45 PM IST
सार

प्रेमनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वी वीरू बिष्ट व अन्य ने नियामक आयोग के अध्यक्ष को मेल भेजा। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से विद्युत दरों में बढ़ोतरी लागू हुई है। इस बढ़ी दरों के बिल कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को मिल भी गए हैं। दोबारा बढ़ोतरी करना उपभोक्ताओं के साथ सरासर अन्याय होगा।

विज्ञापन
Consumers appealed to commission, requesting not to increase electricity rates
electricity bill - फोटो : iStock

विस्तार

विज्ञापन

यूपीसीएल की ओर से बिजली की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार करने की चर्चाओं के बीच उपभोक्ता भी नियामक आयोग पहुंच गए हैं। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की है कि दोबारा दरों में बढ़ोतरी न की जाए। दरअसल, यूपीसीएल रोजाना बाजार से करोड़ों रुपये की बिजली महंगे दाम में खरीदकर सस्ते में आपूर्ति कर रहा है।

 

इस घाटे को कम करने के लिए यूपीसीएल की ओर से नियामक आयोग को विद्युत दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। इस बीच प्रेमनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वी वीरू बिष्ट व अन्य ने नियामक आयोग के अध्यक्ष को ई-मेल भेजा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से विद्युत दरों में बढ़ोतरी लागू हुई है। इस बढ़ी दरों के बिल कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को मिल भी गए हैं। दोबारा बढ़ोतरी करना उपभोक्ताओं के साथ सरासर अन्याय होगा। उन्होंने मांग की है कि किसी भी सूरत में बढ़ोतरी न की जाए। अगर यूपीसीएल का कोई प्रस्ताव ऐसा आए तो या तो उसे रद्द किया जाए या फिर जन सुनवाई की जाए। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नियामक आयोग में याचिका दायर करेगा यूपीसीएल

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि वह पूर्व में ऊर्जा निगम को हो रहे घाटे से संबंधित जानकारी नियामक आयोग को भेज चुके हैं। अब आयोग में विद्युत दरों में बढ़ोतरी से जुड़े प्रस्ताव की याचिका दायर करने की तैयारी है। इस पर आयोग को ही अंतिम निर्णय लेना है।

ये भी पढ़ें...बिजली के साथ अब पानी भी रुलाए:  गर्मी बढ़ने के साथ ही लड़खड़ाने लगी पेयजल आपूर्ति, उत्तराखंड के 808 मोहल्लों-बस्तियों में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed