फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consumer beats up JE and linemen

Dehradun News: उपभोक्ता ने जेई और लाइनमैनों को पीटा, हथियार दिखाकर दौड़ाया

Sun, 18 Jan 2026 02:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Consumer beats up JE and linemen
​शिकायत देने के लिए कोतवाली पहुंचे उर्जा निगम के कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
- बकाया बिजली का बिल वसूलने मेहूवाला गई थी टीम
विज्ञापन


- जेई की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। बिजली के बिल की वसूली के लिए शनिवार को मेहूवाला के कुरैशी मोहल्ला पहुंची उर्जा निगम की टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। एक उपभोक्ता का टीम के साथ विवाद हो गया। जेई का आरोप है कि उपभोक्ता ने उनके और टीम में शामिल चार लाइनमैनों के साथ हाथापाई और गाली-गलौज की। धारदार हथियार लेकर कर्मचारियों पर हमला करने के लिए दौड़ा। उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

उर्जा निगम के विकासनगर उप संस्थान के जेई अमित मित्तल ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा को बताया कि टीम मेहूवाला में वसूली के लिए पहुंंची थी। एक उपभोक्ता पर 23,546 रुपये बकाया था। उन्होंने उपभोक्ता को बिल जमा करने को कहा तो उसने लाइनमैन प्रवीन कुमार, विनोद वर्मा, दीपक कुमार और संदीप कुमार के साथ हाथापाई की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसे रोका गया तो वह घर के भीतर से धारदार हथियार ले आया और सभी कर्मचारियों पर हमला करने के लिए दौड़ा। सभी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed