फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Construction on 45 bigha illegal plotting demolished

Dehradun News: 45 बीघा अवैध प्लॉटिंग में हुआ निर्माण ध्वस्त

Thu, 08 May 2025 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Construction on 45 bigha illegal plotting demolished
पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे सहसपुर के ढलानी में अवैध प्लॉटिंग पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां 45 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। इस क्षेत्र में अन्य प्लॉटिंग और निर्माण कार्य की भी जांच की जा रही है। एसडीएम विनोद कुमार को ढलानी में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। उन्होंने जांच के लिए एमडीडीए के हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र लिखा था। बुधवार को एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ ढलानी पहुंचे। यहां अजय चौधरी नाम के व्यक्ति की ओर से बिना नक्शा पास करवाए 45 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी से निर्माण तोड़ दिया। दोबारा काम शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम में जेई सिद्धार्थ सेमवाल, प्यारेलाल और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed