{"_id":"586203b04f1c1b8259eebd2d","slug":"constable-suspended-on-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पीएसी कैंप में ताक-झांक पर सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पीएसी कैंप में ताक-झांक पर सिपाही निलंबित
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
देहरादून पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में महिला पीएसी के कैंप में ताक-झांक करने के आरोप में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। महिला सिपाही ने विरोध करते हुए एसएसपी से इसकी शिकायत की थी। कप्तान की इस कार्रवाई के बाद पीएसी को वहां से हटाकर कंडोली में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाने में महिला पीएसी कुछ दिन से कैंप में थी। आरोप है कि थाने में रहने वाला आर्म्ड पुलिस का सिपाही सोनू कुमार पीएसी कैंप में ताक-झांक कर रहा था। विरोध के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों बाज नहीं आया। रविवार को सिपाही की हरकत देखकर महिला पुलिसकर्मी भड़क गई और हंगामा हो गया।
विज्ञापन
काफी देर तक गहमागहमी होती रही। खबर तो मारपीट तक की आई, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी। मामला एसएसपी स्वीटी अग्रवाल तक पहुंच गया। देर रात सिपाही सोनू कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी की पीआरओ भावना कें तुला ने बताया कि ताक-झांक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। घटना के बाद महिला पीएसी कैंप को नेहरू कॉलोनी से हटाकर कं डोली में नाला पानी पुलिस चौकी के पास शिफ्ट कर दिया गया।