{"_id":"0d5ff827e847c1dc0286d4bbba3d9f6a","slug":"constable-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या हादसा, गोली लगने से सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या हादसा, गोली लगने से सिपाही की मौत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Oct 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में तमंचे से चली गोली ने एक कांस्टेबल की जान ले ली। हादसे के वक्त वह अपने कमरे में अकेला था, जबकि पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में।
विज्ञापन
सेवला कलां निवासी कांस्टेबल अरविंद कुमार पुलिस मुख्यालय में स्टोर प्रभारी के पद पर कार्यरत था। दो दिन पहले ही वह परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हुआ था। उसकी पत्नी सोनी नया गांव पेलियो की ग्राम प्रधान है।
विज्ञापन
पढें, दंबगई, कार रोकी और उठा ली लड़की
विज्ञापन
जमीन पर छटपटा रहा था अरविंद
जबकि दोनों बच्चे प्ले ग्रुप में पढ़ते हैं। बुधवार को अरविंद ईद-उल-अजहा की छुट्टी पर था। सुबह 11 बजे अरविंद के कमरे से तेज धमाके की आवाज आई। दूसरे कमरे में मौजूद पत्नी और बच्चे वहां पहुंचे तो वह जमीन पर छटपटा रहा था।
जबकि पास ही 303 बोर का तमंचा पड़ा था। बदहवास सोनी ने पास में ही रहने वाले रिश्तेदारों को फोन किया। अरविंद को लेकर रिश्तेदार महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढें, सौतेले पिता ने बेटी को कर दिया 'गर्भवती'
सूचना पर डीजीपी बीएस सिद्धू, आईजी कानून व्यवस्था आरएस मीणा, एसएसपी केवल खुराना व अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली।
आत्महत्या, हत्या या हादसा
अरविंद की मौत कैसे हुई, इस सवाल का जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। शुरुआती जांच तीन बिंदुओं पर फोकस है, आत्महत्या, हत्या और हादसा। यह भी जांच का विषय है कि अरविंद के पास तमंचा कहां से आया।
पढें, डीलर ने कोटे का केरोसीन नहीं बुजुर्ग को दे दी 'मौत'
पुलिस के अनुसार अरविंद की छाती पर गोली का निशान तो है, लेकिन खून न शरीर पर था और न ही जमीन पर। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरविंद किसी तनाव में नहीं था और न ही पत्नी से कोई विवाद था। उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहती थी और उसका इलाज दिल्ली में चल रहा था।
अक्सर अरविंद छुट्टी मांगने आता था
परिजनों का कहना है कि वह पत्नी से बहुत प्यार और देखभाल करता था। वह रोजाना ड्यूटी से कुछ देर की छुट्टी लेकर बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाता।
पढें, रात में नर्स को बनाया 'हवस' का शिकार
पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू भी बताते हैं कि अक्सर अरविंद उनसे छुट्टी मांगने आता था। लेकिन वह परेशान कभी नहीं दिखा। एसएसपी केवल खुराना ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
कई घंटे बाद भी नहीं आया होश
पति की मौत से सोनी गहरे सदमे में है। अरविंद की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हुई सोनी को कई घंटे बाद होश आया। लेकिन, वह मानो जड़ हो गई थी। परिजनों ने उसे ढांढस देने का बहुत प्रयास किया।
पढें, 'मोदी की आंधी में उखड़ जाएगा कांग्रेस का तंबू'
सोनी की हालत देखते हुए पुलिस उसका बयान नहीं ले पाई है। सोनी और बच्चे ही घटना के समय घर पर मौजूद थे। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया हालत सुधरने पर सोनी का बयान लिया जाएगा।