{"_id":"651b0e8cdd862a8d2a002e84","slug":"congressmen-celebrated-the-birth-anniversaries-dehradun-news-c-5-1-drn1031-257556-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देश हमेशा बापू और शास्त्री का ऋणी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देश हमेशा बापू और शास्त्री का ऋणी रहेगा
विज्ञापन
Iजयंती पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
I
I
I
Iकई जगहों पर लोगों ने लगाए पौधे, स्वच्छता की ली शपथI
कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ध्वज फहराया। इसके बाद गांधी पार्क में बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर करन माहरा ने कहा कि देश हमेशा राष्ट्रपिता गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों का ऋणी रहेगा। बापू दिखावेबाजी के खिलाफ थे। उन्होंने भाजपा से आग्रह किया कि वह दिखावा, फोटोबाजी, जुमलेबाजी आदि न करे। लोक कल्याण पर ध्यान दे। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि वर्तमान में गांधी, शास्त्री और आंबेडकर जैसे महापुरुषों के विचारों और मूल्यों पर चारों तरफ से प्रहार हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने चुनौती है कि उनके बिचारों और मूल्यों को किस प्रकार बचाए। इसके उपरांत अध्यक्ष गांधी पार्क में पौधे भी लगाए।
इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, पूरन सिंह रावत, मनीष नागपाल, गरिमा मेहरा दसौनी, उर्मिला थापा, आशा टम्टा, मनमोहन शर्मा, आदित्य गर्ग, राजेश पुंडीर, आफताब, जगदीश धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Iलक्ष्मण सिद्ध से हर्रावाला तक चलाया सफाई अभियानI
देहरादून। बापू और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गढ़ जन मंच समिति हर्रावाला ने सिद्धपीठ लक्ष्मण सिद्ध मंदिर से हर्रावाला पुलिस चौकी तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। समिति के सदस्यों ने सूखा कचरा व गीला कचरा एकत्रित किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद विनोद कुमार, अध्यक्ष मनवर सिंह नेगी, प्रशांत खरोला सुनील नौटियाल, शिवचरण भंडारी, दिनेश मंसूरी, जेपी खंडूडी, अजय डोभाल आदि मौजूद रहे।
Iगांधी जयंती पर किया पौधरोपणI
देहरादून। राष्ट्रपिता गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कई क्षेत्रों में पौधरोपण किया। उन्होंने डालनवावला वेल्फेयर सोसायटी के साथ मिलकर रक्तदान शिविर भी लगाया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस दौरान पार्षद निखिल कुमार, सोम वाल्मीकि, जहांगीर खान, राकेश पंवार आदि मौजूद रहे।