{"_id":"d37e39a3d7d816d255d032fea3518207","slug":"congressman-answers-now-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोंपू नहीं, कांग्रेसी बनेंगे 'चिड़ीमार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोंपू नहीं, कांग्रेसी बनेंगे 'चिड़ीमार'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 29 Aug 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार में बैठे कई मंत्रियों और विधायकों को भी अब ट्वीट कर अपना संदेश भेजना होगा, इतना ही नहीं प्रचार के लिए अब भोंपू पर तो चीखना ही होगा फेसबुक पर भी हॉय-हैलो करते रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में भी कांग्रेसी अब जवाब ट्वीट करेंगे और फेसबुक पर प्रचार की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए तीस अगस्त से दून में कांग्रेस अपना कम्न्यूनिकेशन सेंटर भी शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
हर जिले में सेंटर
मंगलवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब कम्यूनिकेशन सेंटर के प्रदेश प्रभारी विजय सारस्वत ने कहा कि सेंटर सभी जिलों और ब्लॉक में स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सेंटर में अजय गुप्ता, भूपेश उपाध्याय, दिनेश उपमन्यू और गौतम डोगरा की नियुक्ती की गई है। सारस्वत के मुताबिक प्रदेश कम्यूनिकेशन सेंटर का उदघाटन 30 अगस्त को कांग्रेस भवन में प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य करेंगे।
सोशल साइट्स पर छाऐंगे नेताजी
इस सेंटर की स्थापना के जरिए कांग्रेस सोशल साइट्स पर आने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ह कांग्रेस में बयानबाजी से बचने का इंतजाम भी किया जा रहा है।
सारस्वत के मुताबिक टीवी पर चैट शो या प्रेस कांफ्रेंस करने, बयान जारी करने से पहले कांग्रेसी नेताओं को पीसीसी से इजाजत लेनी होगी। पीसीसी की स्वीकृति के बिना सार्वजनिक रूप से बयान जारी किया गया तो यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आएगा।
प्रशिक्षण शिविर की तैयारी
इसी तरह खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम पर भी अब कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर की तैयारी कर रही है। आठ जून को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी मुख्य रूप से शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।