फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress workers took out Nasha Choro, Bharat Jodo Yatra

लिव-इन-रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता सनातन का अपमान : नवप्रभात

Mon, 12 Feb 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took out Nasha Choro, Bharat Jodo Yatra
I-कांग्रेसियों ने शहर में निकाली नशा छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा
विज्ञापन

I

I-हस्ताक्षर अभियान भी चलायाI

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में नशा छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा निकाली। हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। पहाड़ी गली से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार, अस्पताल रोड होते हुए पहाड़ी गली चौक पर समाप्त हुई। कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखे बैनर-पोस्टर लिए हुए थे।


पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सनातनी मान्यताओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। समान नागरिक संहिता में लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता देना सनातन समाज का अपमान है। कहा कि इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर ज्ञापन राज्यपाल को भेजा जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि यह अभियान देवभूमि की संस्कृति को बचाने का अभियान हैं। इस मौके पर पीसीसी मेंबर संजय जैन, धीरज बॉबी नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, कितेश जयसवाल, शम्मी प्रकाश, आशीष पुंडीर, दिनेश गुप्ता, लवलेश, रेशमा अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed