{"_id":"650ca5d437b16c50490a196b","slug":"congress-workers-demonstrated-in-the-tehsil-dehradun-news-c-39-1-vkn1001-4128-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल की ओर से विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सीबीआई जांच कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि चकराता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीते दिनों प्रेस वार्ता कर विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में अनेक वित्तीय अनियमितताओं एवं धांधली के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने लघु सिंचाई, विधायक निधि एवं डाकपत्थर डिग्री कॉलेज में हुई वित्तीय अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया था। कहा कि भाजपा सरकार जीरो टाॅलरेंस की बात करती है। ऐसे में प्रदेश सरकार को भाजपा नेता के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई जांच करानी चाहिए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।
विज्ञापन
इस मौके पर शहर अध्यक्ष कितेश जायसवाल, हरबर्टपुर शहर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, पीसीसी मेंबर संजय जैन, अकरम, एडवोकेट आसिफ अली, दिनेश सिंह, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।