फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will will take up Metoo issue of bjp neta in uttarakhand assembly

उत्तराखंड विधानसभा में मीटू का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, भाजपा और सरकार पर मामले को दबाने का आरोप

Wed, 28 Nov 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Nov 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Congress will will take up Metoo issue of bjp neta in uttarakhand assembly
pritam singh

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान मी-टू मुद्दा सदन में उठाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और संघ से जुड़े पदाधिकारी पर उन्हीं की कार्यकर्ता ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत की। लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं

प्रीतम ने कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। महिला बयान दर्ज कराने देहरादून आती है और लेकिन जांच कर रही अधिकारी कहती हैं कि वह विकासनगर में व्यस्त हैं।
 

इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार मामले को दबाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। इस मामले में जब तक कोई कार्रवाई नहीं होती है, कांग्रेस इस मामले को प्रमुखता से उठाती रहेगी। विधानसभा सत्र के दौरान भी मी-टू के इस मामले को उठाया जाएगा और इसमें लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed