फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress will give big reply of amit shah almora rally

उत्तराखंड में अमित शाह को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Fri, 25 Nov 2016 04:21 PM IST
दीप जोशी/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Fri, 25 Nov 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
congress will give big reply of amit shah almora rally
sonia rahul

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अल्मोड़ा में हुई रैली के बाद अब कांग्रेस भी इससे बड़ी रैली कर जवाब देने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस की कोशिश सोबन सिंह जीना मैदान में ही भाजपा से बड़ी जनसभा करने की है। इस जनसभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी या फिर उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लाने की तैयारी है।
विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में जुटी भीड़ से कांग्रेस में हलचल है। अमित शाह की रैली में पहुंची भीड़ का आकलन करने के बाद कांग्रेस ने भी इसका जवाब देने की ठान ली है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अब अल्मोड़ा में बड़ी जनसभा जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत का गृह जनपद है अल्मोड़ा

congress will give big reply of amit shah almora rally
Harish Rawat rally - फोटो : AmarUjala

अल्मोड़ा मुख्यमंत्री हरीश रावत का गृह जनपद भी है। ऐसे में कांग्रेस यहां किसी भी सूरत में कमजोर दिखना नहीं चाहती। 

जनसभा को लेकर जिले के विधायकों और अन्य नेताओं की मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री हरीश रावत की सहमति के बाद 28 नवंबर को अल्मोड़ा के रैमजे इंटर कालेज मैदान में प्रस्तावित सतत संकल्प विकास रैली को स्थगित कर दिया गया है।

अल्मोड़ा के विधायक और संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने इसकी पुष्टि की। तिवारी के मुताबिक कांग्रेस दिसंबर के पहले पखवाड़े में अल्मोड़ा में बड़ी जनसभा करेगी। जनसभा की तिथि प्रदेश नेतृत्व तय करेगा।

यह रैली अल्मोड़ा स्टेडियम अथवा सोबन सिंह जीना मैदान में ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि रैली को मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया अथवा राहुत गांधी नेता को आमंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed