फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress war room setup in uttarakhand

उत्तराखंड में कांग्रेस का वार रूम तैयार, शुक्रवार से होगा प्रचार

Fri, 03 Feb 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Feb 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
congress war room setup in uttarakhand
कांग्रेस - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना वार रूम तैयार कर लिया है। यहां कंट्रोल रूम और आईटी रूम होंगे।

विज्ञापन


साथ ही संगठन से जुड़े तमाम नेता हर वक्त यहां मौजूद रहेंगे। इसके जरिये प्रदेश की सभी विधानसभाओं का अपडेट और किसी भी तरह के दिशा-निर्देश तुरंत दिये जा सकेंगे। इसके लिए पदाधिकारियों के एक पैनल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

चुनाव प्रचार को लेकर देर से ही सही लेकिन कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वार रूम बनाया जा रहा है। इसमें प्रत्याशियों को विधानसभा और प्रदेश स्तर के मामलों व मुद्दों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रचार के साथ ही फील्ड से सामंजस्य

congress war room setup in uttarakhand
सोशल मीड‌िया - फोटो : amar ujala

किसी विधानसभा से संबंधित कोई भी अपडेट मिलने पर उसे प्रत्याशी और अन्य पदाधिकारियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी यहीं से तय होगी। साथ ही प्रत्येक विधानसभा, पीसीसी और एआईसीसी के बीच संपर्क बनाया जाएगा।

प्रत्याशियों को उनके विधानसभा क्षेत्रों में स्टार प्रचारकों, अन्य प्रचार शेड्यूल, वीआईपी मूवमेंट की जानकारी भी यहीं से मिलेगी। चुनाव आयोग, प्रशासन से संबंधित तमाम तरह की अनुमति को लेकर भी प्रत्याशियों को मदद दी जाएगी।

इस पूरी प्रक्रिया में आईटी विभाग सामंजस्य बनाने का काम करेगा। संयोजक पीसीसी उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, केएस राणा, नवीन जोशी समेत अन्य को शामिल किया गया है। 

सोशल मीडिया पर प्रचार के साथ ही फील्ड से सामंजस्य बनाने, प्रचार की रणनीति तय करने और कार्यकर्ताओं व संगठन के बीच सेतु का काम किया जाएगा। शुक्रवार से प्रदेश मुख्यालय में वार रूम काम करने लगेगा।
- मथुरा दत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed