{"_id":"58b43e8e4f1c1bde6683079e","slug":"congress-want-to-file-case-on-pm-modi-for-haridwar-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, दिया ज्ञापन
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 28 Feb 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
pm modi rally
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरिद्वार में हुई रैली को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिना अनुमति के रैली के आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज के नेतृत्व में रोशनाबाद स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया। महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन प्रधानमंत्री की जनसभा में नहीं किया गया तथा संबंधित अधिकारियों से जनसभा की अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन
उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा कि जब प्रशासन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था तो प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन दोहरी नीति अपना रहा है।
विज्ञापन
हरिद्वार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ग्रामीण तेलूराम ने कहा कि प्रशासन केंद्र सरकार के दबाव में कार्य कर रहा है। ज्ञापन देने वालों में यशवंत सिंह सैनी, बीना कपूर, एसपी सिंह इंजीनियर, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मोनिका जैन, ग्रेस कश्यप, तरुण नैयर, अशोक उपाध्याय, बलवंत सिंह चौहान, विष्णु भाटिया, अनुराग शर्मा, सुभाष चावला, अनिल कपूर, योगेश चौहान, एमएस शर्मा आदि शामिल रहे।