फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress torch protest against fuel price hike in dehradun

‘जब से भाजपा आई, महंगाई ही महंगाई’ इन नारों के साथ हाथों में मशाल लेकर निकली कांग्रेस की रैली

Wed, 06 Jun 2018 07:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jun 2018 07:16 AM IST
विज्ञापन
congress torch protest against fuel price hike in dehradun
Congress Torch Protest - फोटो : amar ujala

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का यह असाधारण कार्यक्रम था। हाथों में मशाल और जोरदार नारेबाजी। थराली उपचुनाव में कडे़ मुकाबले से मिली ‘ऊर्जा’ के यहां पल-पल दर्शन थे। महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूरे जोश के साथ उतरे। उनके साथ में कई पूर्व मंत्री और विधायक भी मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश सड़क पर तो नहीं उतरीं, लेकिन कांग्रेस के प्रमुख ‘योद्घाओं’ को मशाल थमाने की जिम्मेदारी उन्होंने ही निभायी।

विज्ञापन


महंगाई के खिलाफ इस कार्यक्रम की कांग्रेस ने जमकर तैयारी की थी। मशाल जुलूस के कार्यक्रम में अमूमन 25 से 50 मशालें ही दिखती रही हैं। मगर यहां 300 से ज्यादा मशालों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से घंटाघर तक निकले, तो फिर अलग नजारा दिखा। कांग्रेस ने इसलिए कार्यक्रम को मशाल जुलूस नहीं कहा, बल्कि मशाल रैली का नाम दिया।
विज्ञापन


रैली में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, राजेंद्र भंडारी, हीरा सिंह बिष्ट, मातबर सिंह कंडारी के अलावा पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व विधायक राजकुमार, विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा, धीरेंद्र प्रताप, अशोक वर्मा, जयेंद्र रमोला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इससे पहले, कांग्रेस भवन में आयोजित सभा में वक्ताओं ने भाजपा की राज्य और केंद्र सरकारों पर तीखे हमले किए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकारों के खिलाफ माहौल बन चुका है। भाजपा को उखाड़ फेंकने में अब कोई मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीतराम का विजेता जैसा स्वागत
मशाल रैली के कार्यक्रम में थराली उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रहे पूर्व विधायक प्रो.जीतराम भी शामिल हुए। कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उपचुनाव में खासी मेहनत करने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी का भी खास तौर पर जिक्र किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा बेईमानी से जीती है। जीतराम ने मजबूती से चुनाव लड़ा और भाजपा को जीत के लिए तरसा दिया।


नेता के नाम लिखे झंडों पर एतराज
पार्टी के एक प्रमुख पदाधिकारी के नाम लिखे झंडे कार्यक्रम में दिखे, तो कई नेताओं ने सीधे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से इसकी शिकायत कर दी। शिकायत करने वालों में पूर्व विधायक और मंत्री स्तर के लोग भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए है, न कि किसी व्यक्ति विशेष के प्रमोशन के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed