फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress suspended female councilor from party for making indecent remarks against the martyr state agitator

महिला पार्षद पर गिरी गाज: शहीद राज्य आंदोलनकारी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर कांग्रेस ने किया पार्टी से निलंबित 

Wed, 27 Apr 2022 03:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Apr 2022 03:10 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ‘उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व.राजेश रावत के संबंध में 25 अप्रैल को नगर निगम सदन में पार्षद की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी से उनकी, कांग्रेस पार्टी, राज्य निर्माण आंदोलनकारी और आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन
Congress suspended female councilor from party for making indecent remarks against the martyr state agitator
congress - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

नगर निगम पार्षद व महानगर कांग्रेस पदाधिकारी मीना बिष्ट को कांग्रेस पार्टी ने निलंबित कर दिया है। पार्षद बिष्ट पर शहीद राज्य आंदोलनकारी के खिलाफ नगर निगम सदन में अमर्यादित बयानबाजी का आरोप है, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है। 

मीना बिष्ट को जारी नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ‘उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व.राजेश रावत के संबंध में 25 अप्रैल को नगर निगम सदन में आपकी ओर से की गई अभद्र टिप्पणी से उनकी, कांग्रेस पार्टी, राज्य निर्माण आंदोलनकारी और आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। स्व. राजेश रावत ने राज्य निर्माण आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

विज्ञापन


आपकी ओर से सदन में किया गया अमर्यादित व्यवहार आपके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। इस अमर्यादित व्यवहार से कांग्रेस पार्टी संगठन की छवि धूमिल होने के साथ ही जनता के मध्य गलत संदेश गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आपकी सदस्यता निलंबित करते हुए तीन दिन में माफीनामे के साथ स्पष्टीकरण लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने ली पार्षदों की बैठक 

इस मामले में प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के नगर निगम पार्षदों की बैठक बुलाकर उनसे चर्चा कर पार्टी की ओर से लिए गए निर्णय की जानकारी दी। बैठक में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष डॉ.विजेंद्र पाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पार्षद सचिन थापा, हुकम सिंह गडिया, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता, अर्जुन सोनकर, सविता सोनकर, इलियास अंसारी, अनिल क्षेत्री, सुमित्रा ध्यानी, प्रवेश त्यागी, रीता कुमार, अनूप कपूर, देविका रानी, महेंद्र रावत, मुकेश सोनकर, दीप वोहरा, अनुराग गुप्ता, आशु रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed