फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress support pritam singh panwar on dhanolti seat.

अपने प्रत्याशी को छोड़ दूसरे का समर्थन करेगी कांग्रेस, हाईकमान का आदेश

Fri, 27 Jan 2017 07:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Jan 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
congress support pritam singh panwar on dhanolti seat.
प्रीतम स‌िंह पंवार - फोटो : file photo

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस हाईकमान ने अनोखा फैसला लिया है। कांग्रेस यहां अपने कैंडीडेट को़ छोड़कर दूसरे प्रत्याशी का समर्थन करेगी। इसके लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशी से पर्चा वापस लेने को कहेगी। प्रदेश अध्यक्ष‌ किशोर उपाध्याय ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उत्तराखंड की धनोल्टी सीट को लेकर कांग्रेस पार्टी और सरकार में सहयोगी पीडीएफ के कोटे से मंत्री प्रीतम सिंह पंवार आमने-सामने थे। कांग्रेस पार्टी चाहती थी कि प्रीतम सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ें लेकिन प्रीतम ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस ने वहां से मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल को प्रत्याशी बना दिया। जबकि प्रीतम सिंह पंवार ने भी पर्चा भर दिया।
 

नामांकन के आखिरी दिन हुआ फैसला

congress support pritam singh panwar on dhanolti seat.
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

अब नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने प्रीतम सिंह पंवार को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी कार्यालय में इसकी जानकारी दी।

किशोर ने बताया कि हाईकमान ने प्रीतम सिंह पंवार को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी अब मनमोहन मल्ल से पर्चा वापस लेने को कहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed