फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress State President Karan Mahra gave strictness message

कुर्सी संभालने से पहले ही माहरा ने दिखाए तेवर: संगठन के भीतर दिया सख्ती का संदेश, कहा-समझौते से बेहतर होगा इस्तीफा दे दूं

Thu, 14 Apr 2022 02:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Apr 2022 02:06 PM IST
सार

कांग्रेस के नए अध्यक्ष करन माहरा ने स्पष्ट संकेत दे दिए कि संगठन में वह किस तरह से काम करने जा रहे हैं। तेवर इतने हैं कि वह साफ कह चुके हैं कि समझौते करने से बेहतर होगा कि मैं इस्तीफा दे दूं। 

विज्ञापन
Congress State President Karan Mahra gave strictness message
करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुर्सी संभालने से पहले ही कांग्रेस के नए अध्यक्ष करन माहरा ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिस अंदाज में उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की, उससे उनकी कार्यप्रणाली की झलक देखने को मिली। करन माहरा 17 अप्रैल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभालने जा रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें जिन उम्मीदों के साथ कमान सौंपी है, उसकी झलक देखने को मिली। उन्होंने प्रेस वार्ता में सधे हुए अंदाज में भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। साथ ही कहा कि वह लगातार मीडिया के माध्यम से सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने का काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कांग्रेस को लग सकता है झटका: विधायक हरीश धामी ने कहा -इस पार्टी में नहीं सम्मान, सीएम के लिए सीट छोड़ने पर दिया ये बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, उन्होंने यह भी स्पष्ट संकेत दे दिए कि संगठन में वह किस तरह से काम करने जा रहे हैं। जिस तरह की गुटबाजी की चर्चाएं पार्टी में आ रही हैं, वहां उसे खत्म कर काम को सर्वोपरि रखने की उनकी इच्छा भी बेहतर संकेत दे रही है। तेवर इतने हैं कि वह साफ कह चुके हैं कि समझौते करने से बेहतर होगा कि मैं इस्तीफा दे दूं। अब यह देखने वाली बात होगी कि भविष्य में कांग्रेस का ऊंट किस करवट बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed