फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress state in-charge Shailja Kumari will look after the homework of Lok Sabha elections Uttarakhand news

Uttarakhand Congress: लोस चुनाव का होमवर्क देखेंगी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, 10-11 फरवरी को बैठक

Thu, 08 Feb 2024 10:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Feb 2024 10:53 AM IST
सार

दस और 11 फरवरी को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी उत्तराखंड दौरा पर रहेंगी। बैठक में चुनावी रणनीति बनेगी।

विज्ञापन
Congress state in-charge Shailja Kumari will look after the homework of Lok Sabha elections Uttarakhand news
प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी का होमवर्क देखेंगी। 10 व 11 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों व विधायकों, जिलाध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगी।

विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी 10 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के विधायकों, पूर्व मंत्री व विधायक व 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगी। 11 फरवरी को जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसी दिन पांचों लोकसभा क्षेत्रों के समन्वयक और 2019 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: कल से गांव चलो अभियान, कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे सीएम धामी, 29 नेताओं का कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के घटक संगठनों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लेंगी। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चुनाव रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान के साथ ही पार्टी के लिए चंदा देने की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed