फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress started plantation campaign

फ़ोटो कांग्रेस ने की पौधरोपण अभियान की शुरुआत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Congress started plantation campaign
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस ने शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी से पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश भर में चलने वाले इस पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के आह्वान पर देश भर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण ने दुनिया को स्वच्छ्ता और पर्यावरण संरक्षण की महत्वता दिखा दी है। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम कुमार वालिया के निर्देश पर प्रदेश में आज से पौधरोपण अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पियूष गौड़, किसान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अशोक मल्होत्रा, आरके सूरी, कृपाल सिंह, अभय दीपक, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन आदि उपस्थित रहे l - मनीष भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed