{"_id":"1c22516247d1bf6abd26565d57b98810","slug":"congress-star-campaigner","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत ही रहे उत्तराखंड के स्टार प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत ही रहे उत्तराखंड के स्टार प्रचारक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 07 May 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीति में स्टार प्रचारक के रूप में उभरे हैं। पार्टी में उनके प्रतिद्वंद्वी भले ही इससे इत्तेफाक ना रखे लेकिन विपक्षी दल के नेता मानते हैं उनके चलते ही प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव टक्कर में पहुंचा है।
विज्ञापन
प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार की कमान खुद मुख्यमंत्री ने थाम रखी थी। राष्ट्रीय नेताओं में सिर्फ सोनिया गांधी ने यहां एक जनसभा की है।
अन्य नेता जैसे सुशील कुमार शिंदे, सचिन पायलट, राजबब्बर, राजीव शुक्ला आदि आए भी कुछ संसदीय सीटों तक सिमटे रहे। जबकि मुख्यमंत्री ने पांचों लोकसभा सीटों में करीब 120 छोटी बड़ी चुनावी जनसभाएं, रोड शो और घर-घर जनसम्पर्क किया है।
विज्ञापन
अन्य नेता यहां रहे
प्रदेश के अन्य नेताओं की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पूरी तरह से टिहरी लोकसभा सीट पर बेटे साकेत के चुनाव में जुटे रहे। समय निकालकर पौड़ी संसदीय सीट में भी प्रचार के लिए गए।
विज्ञापन
मंत्री प्रीतम सिंह का पैर टूट जाने कारण प्रचार अभियान से दूर रहे। इंदिरा ह्दयेश ने पूरा जोर व फोकस नैनीताल सीट पर रखा।
अमृता रावत यूं तो कांग्रेस प्रत्याशी हरक सिंह रावत के लिए प्रचार में जुड़ी लेकिन उन्होंने अपनी विधानसभा रामनगर पर जोर लगाया।
दूसरी पंक्ति के नेता भी नहीं दिखे
प्रदेश की दूसरी पंक्ति के नेताओं ने भी अपनी-अपनी सुविधानुसार अपने संसदीय क्षेत्र को छोड़कर अपने गुट से संबंधित उम्मीदवार का ही प्रचार किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र हरिद्वार में सर्वाधिक करीब 45 छोटी-बड़ी जनसभाएं व रोड शो किए हैं। इसके बाद अल्मोड़ा और नैनीताल में करीब 20 जगहों पर मुख्यमंत्री गए हैं।
टिहरी संसदीय सीट में 20 और पौड़ी संसदीय सीट में करीब 15 जगहों पर चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पहुंचे हैं।