फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress staged a strike in support of farmers

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने हरबर्टपुर में दिया सांकेतिक धरना

Sun, 03 Jan 2021 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Congress staged a strike in support of farmers
विकासनगर। किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को हरबर्टपुर स्थित सनातन धर्मशाला परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि हठधर्मिता के कारण केंद्र सरकार किसानों की बात को सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान सुरक्षित महसूस कर सकें, इसके लिए एमएसपी को कानून में तब्दील करना चाहिए। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की जमीन को पूंजीपतियों को बेचना चाहती है। कांट्रेक्ट खेती की आड़ में किसानों का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता फुरकान अहमद, अजमेर सिंह राठौर, भास्कर चुग, दिनेश सिंह, शहजाद, शम्मी प्रकाश, कुंवरपाल सिंह, नरेंद्र बिष्ट, शम्मी प्रकाश, सोम दत्त जाटव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन आशीष पुंडीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देने वालों में अमित त्यागी, अब्दुल खालिक, चेयरमैन देवेंद्र बिष्ट, पूर्व चेयरमैन बीना शर्मा, पम्मी देवी, मेहंदी हसन, अन्ना, चौधरी जगमाल, दौलतराम गुप्ता, नितिश मुलतानी, चौधरी हनीफ, फुरकान, भूप सिंह सैनी, महेंद्र मित्तल, विकास पटेल, आशीष पासवान, यश शर्मा, नीरज अग्रवाल, अरसद, जीबी डोभाल, इरशाद, सुभाष पुंडीर, मामचंद, जितेंद्र सिंह रावत, सचिन शर्मा, नीरज अग्रवाल, इलम चंद और शुभम भटनागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed