फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress sent memorandum to CM for action against drugs

Dehradun News: नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Fri, 08 Mar 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Congress sent memorandum to CM for action against drugs
नशा छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मुख्यमंत्री से नशा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बीते 26 जनवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया था। उन्हें नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। साथ ही अभियान के समर्थन में लोगाें से हस्ताक्षर कराए गए। 3500 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि पछवादून क्षेत्र नशे की गिरफ्त में है। युवा नशे के आदी हो रहे हैं। क्षेत्र को नशामुक्त बनाना सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई न होने से क्षेत्र में यह धंधा खूब फलफूल रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि विकासनगर में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस-प्रशासन आंख बंद किए बैठा है। कहा कि अभियान के अगले चरण में घर-घर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। संचालन प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संजय जैन, शम्मी प्रकाश, दिनेश कुमार, अभिनव ठाकुर, कितेश जयसवाल, भास्कर चुग, अफजल बेग, सुरेंद्र शर्मा, डीके बनर्जी, संजय किशोर, शशि चौहान, आशीष पुंडीर, रेशमा अंसारी, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed