फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress protests before Chief Minister's arrival

Dehradun News: मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले कांग्रेस का विरोध, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

Thu, 17 Sep 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 17 Sep 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Congress protests before Chief Minister's arrival
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से बृहस्पतिवार को कालसी के हरिपुर स्थित यमुना घाट के लोकार्पण करने से पहले कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में चर्चित कथित वीआईपी की पहचान सार्वजनिक करने समेत यमुना में खनन और विकासनगर की 535 करोड़ रुपये की परियोजना को लेकर सरकार से जवाब मांगा। बाढ़वाला क्षेत्र में विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री यमुना घाट का लोकार्पण करने आ रहे हैं। इससे पहले सरकार को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस वीआईपी की चर्चा हुई थी, वह कौन था और उसके खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि वीआईपी की पहचान को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यमुना में खनन और 535 करोड़ रुपये की परियोजना को लेकर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। कहा कि परियोजना में करीब 100 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप लगाए गए, फिर भी जांच नहीं हुई। विरोध के दौरान अभिनव ठाकुर, बलजीत सिंह, आशीष पुंडीर, डॉ. सुभाष चंदेल, नईम अहमद, केके गौतम, दर्शन चौहान, केवल राम आजाद समेत कई कार्यकर्ताओं हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed