{"_id":"62d92d431cdade2318021212","slug":"congress-protests-against-ed-summons-to-sonia-gandhi-karan-mahra-and-yashpal-arya-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का हल्ला बोल : प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष सहित सौ पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का हल्ला बोल : प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष सहित सौ पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार
Thu, 21 Jul 2022 04:26 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 21 Jul 2022 04:26 PM IST
सार
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाकर देशभर में केंद्रीय ऐजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालयों के सम्मुख विरोध प्रदर्शन किया। देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। वहीं इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन किया। देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाकर देशभर में केंद्रीय ऐजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालयों के सम्मुख विरोध प्रदर्शन किया। देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...थाने में बेदर्दी: आपबीती लेकर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता की मदद के बदले रखी गई घिनौनी शर्त, एसओ की शर्मनाक हरकत
विज्ञापन
गुरुवार को ईडी कार्यालय के पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल सहित करीब 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया।