फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress protested against one day's salary of the cleaning workers

सफाई कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने का कांग्रेस ने किया विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Congress protested against one day's salary of the cleaning workers
देहरादून। महानगर कांग्रेस ने सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटे जाने पर विरोध जताया है इस संबंध में बुधवार को महानगर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि सफाई कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटने सम्बन्धी आदेश वापस लिया जाए। साथ ही महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य करवाये जाने का आग्रह किया। महागनर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के चलते नगर निगम के सफाई कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी हुए है। जो न्याय संगत प्रतीत नहीं होता है। सफाई कर्मचारियों ने वैश्विक महामारी कोरोना की विभीषिका में अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालते हुए नियमित रूप से अपने कर्तव्यों का पालन किया। नगर निगम प्रशासन द्वारा उन्हें पारितोषिक एवं प्रोत्साहन राशि दिये जाने के बजाय उनका एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। इसके बावजूद इनका वेतन काटा गया तो महानगर कांग्रेस आंदोलन को मजबूर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं हो रहा है। जिससे महामारी के और तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई है। जिन क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन की अत्यधिक आवश्यकता है उनमें परम विहार, शास्त्री नगर, कान्छी मोहल्ला, मच्छी तालाब, द्रोणपुरी, गोविन्दगढ़ की गलियां, बल्लूपुर विजय पार्क, गांधी ग्राम, पटेलनगर, नेहरू काॅलोनी, नवादा, टर्नर रोड़, कौलागढ़, चक्की टोला, संजय काॅलोनी आदि कई आबादी वाले क्षेत्र हैं। में सैनिटाइजेशन नहीं हो पाया है। ज्ञापन देने वालों में महागनर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, सोमप्रकाश वाल्मीकि, नीनू सहगल, पार्षद अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मंगू, नीरज नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed