{"_id":"5b6db5e64f1c1b8e068b4cc9","slug":"congress-protest-on-rafale-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल डील विरोध: 32 शहरों में कांग्रेस एक ही समय पर करेगी प्रेस कांफ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल डील विरोध: 32 शहरों में कांग्रेस एक ही समय पर करेगी प्रेस कांफ्रेंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Rafale Deal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल डील के विरोध के लिए कांग्रेस ने उत्तराखंड के 32 शहरों और अपने 39 प्रमुख नेताओं का चुनाव किया है। कांग्रेस नेता इन चयनित स्थानों पर रविवार को एक ही समय पर जाकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और केंद्र की मोदी सरकार को घेरेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने पूर्व में अपने 37 नेताओं को इस कार्यक्रम के लिए चुना था, लेकिन अब इसमें दो नेताओं की संख्या और बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, विदेश यात्रा पर गए दो विधायकों की जगह अन्य नेताओं को मौका दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के अनुसार, रविवार के कार्यक्रम के बाद 17 अगस्त को हर जिले में राफेल डील पर विरोध प्रदर्शन होगा। इसके बाद, ब्लाक स्तर पर प्रमुख चयनित नेताओं को भेजा जाएगा। वहां पर आम लोगों के साथ मिलकर वे गोष्ठियों का आयोजन करेंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन
यहां-यहां होगा प्रदर्शन
देहरादून, हल्द्वानी, विकासनगर, ऋषिकेश, मसूरी, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, नई टिहरी, नरेंद्रनगर, बड़कोट, उत्तरकाशी, काशीपुर, रुद्रपुर, खटीमा, नैनीताल, रामनगर, अल्मोड़ा, रानीखेत, रामनगर, पिथौरागढ़, डीडीहाट, चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट, चंपावत, बागेश्वर।
विज्ञापन
कांग्रेस के ये नेता साधेंगे निशाने
प्रीतम सिंह, डॉ. इंदिरा हृदयेश, किशोर उपाध्याय, नवप्रभात, दिनेश अग्रवाल, तिलकराज बेहड़, हीरा सिंह बिष्ट, राजेंद्र भंडारी, गोविंद सिंह कुंजवाल, महेंद्र सिंह माहरा, महेंद्र पाल सिंह, केसी बाबा, सरिता आर्या, रणजीत रावत, मयूख महर, हरीश धामी, हेमेश खर्कवाल, गणेश गोदियाल, अनसुया प्रसाद मैखुरी, प्रो.जीतराम, विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार, राजकुमार, विजयपाल सजवाण, आदेश चौहान, मनोज तिवारी, ललित फरस्वाण, चमन सिंह, सूर्यकांत धस्माना, विजय सारस्वत, योगेंद्र खंडूरी, राजेंद्र शाह, गरिमा दसौनी, भुवन कापड़ी, खुशाल सिंह अधिकारी, हरीश ऐठाणी, बालकृष्ण आर्य, महेश आर्य, उत्तम देव।