फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress president pushing appeasement formula: Chauhan

तुष्टिकरण के फार्मूले को आगे बढ़ा रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष : चौहान

Mon, 19 Jan 2026 08:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Congress president pushing appeasement formula: Chauhan
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष हरिद्वार कुंभ में हर की पौड़ी पर गैर हिंदुओं के रोक के मुद्दे को हवा देकर कांग्रेस के तुष्टिकरण के फार्मूले को आगे बढ़ा रहे हैं। यह घातक कदम है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का धार्मिक मामले में हस्तक्षेप संबंधी कथन पूरी तरह से हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रोक के बोर्ड लगाने वालों की जवाबदेही और जिम्मेदारी के बारे में भाजपा से सवाल पूरी तरह से अतार्किक और अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज तक कांग्रेस के ही मंच से मुस्लिम यूनिवर्सिटी की आवाज पर जिम्मेदारी नहीं ले पाई। इसके लिए भी भाजपा को जिम्मेदार ठहराती रही है। जिन्होंने बयान दिया वह कांग्रेस का पदाधिकारी था। जिसके हवाले से कहा गया वह जिम्मेदार पूर्व सीएम थे। लेकिन कांग्रेस इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार मानती रही है। चौहान ने कहा कि भाजपा सनातन संस्कृति के सरंक्षण के लिए किसी भ्रम में नहीं है। उसकी सोच स्पष्ट है। वोट बैंक की खातिर वह तुष्टिकरण से समझौता नहीं कर सकती है। बेहतर होगा कि कांग्रेस बोर्ड पर लगे संदेश के बारे में जनता से पूछे तो उसे सही जवाब मिलेगा। कांग्रेस प्रदेश में लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद को लेकर कार्रवाई पर विरोध जताकर अपना अल्पसंख्यक प्रेम जताती रही है। धर्म की आड़ लेकर सनातन का विरोध और तुष्टिकरण को जनता माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed