फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Preparation to bet on veterans only in Lok Sabha elections Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand Congress: लोकसभा चुनाव में दिग्गजों पर ही दांव खेलने की तैयारी, छह को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

Sat, 02 Mar 2024 10:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Mar 2024 10:00 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी में लोकसभा के प्रत्याशियों के चयन को लेकर कसरत शुरू हो चुकी है।दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक स्थगित हो गई थी जो अब छह मार्च को दिल्ली में होगी।

विज्ञापन
Congress Preparation to bet on veterans only in Lok Sabha elections Uttarakhand news in hindi
नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में वरिष्ठ नेताओं की अनिच्छा के बावजूद कांग्रेस दिग्गजों पर ही दांव लगाने की तैयारी में है। भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला शुरू होने के बाद अब छह मार्च को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पांचों सीटों के लिए प्रत्याशियों का पैनल तय करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रति अनिच्छा जता चुके हैं। इस बीच पार्टी में लोकसभा के प्रत्याशियों के चयन को लेकर कसरत शुरू हो चुकी है। शनिवार को दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक स्थगित हो गई जो अब छह मार्च को दिल्ली में होगी।

विज्ञापन


तीन-तीन प्रत्याशियों का पैनल तय करेंगे
इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भगत चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शामिल होंगे। सभी मिलकर पांचों लोकसभा सीटों हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा व नैनीताल के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों का पैनल तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... Lok Sabha Election: भाजपा ने उत्तराखंड में तीन सीटों पर किए प्रत्याशी रिपीट, दो पर हो सकता है प्रयोग

पैनल के ये नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए जाएंगे। इसके बाद पार्टी आलाकमान प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगा। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देने के लिए दिग्गजों को ही मैदान में उतारने की तैयारी की है। माना जा रहा है कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक कांग्रेस सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed