फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress plan for rajyasabha election.

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बिछाई बिसात

Fri, 10 Jun 2016 05:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Jun 2016 05:37 AM IST
विज्ञापन
congress plan for rajyasabha election.
हरीश रावत और अंबिका सोनी - फोटो : फाइल फोटो
राज्यसभा की एक सीट पर शनिवार को हो रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी बिसात बिछा दी है। इसमें कोई खामी न रह जाए इसके लिए हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी के अलावा बतौर पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक शुक्रवार को दून में होंगे। दोनों केंद्रीय नेताओं के साथ मंत्रियों, विधायकों और पीडीएफ नेताओं की मुख्यमंत्री आवास पर अहम बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


वैसे तो कांग्रेस राज्यसभा सीट जीतने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत से लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत तमाम नेता सुनिश्चित जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस को अपना कुनबा संभालने के साथ ही पीडीएफ को संभालना कम आसान नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस के अंदर डर
वैसे तो पार्टी नेता इस बात के दावे लगातार कर रहे हैं कि क्रास वोटिंग की संभावना दूर-दूर तक नहीं है। कांग्रेस, पीडीएफ सब एकजुट हैं। लेकिन, सूत्रों की मानें तो कही न कही कांग्रेस को क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दलित कार्ड खेलकर गेम को अपने पक्ष में मोड़ने की नई चाल चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बयान जारी किया है कि भाजपा एक दलित को राज्यसभा में जाने से रोकने का प्रयास कर रही है। बहरहाल मतदान से पहले जो स्थितियां बन रही है उसे देखते हुए कांग्रेस को असल ताकत क्रास वोटिंग रोकने को लेकर लगानी होगी। पार्टी अपने इस मकसद में कितना कामयाब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed