{"_id":"585900014f1c1bd663e39c00","slug":"congress-not-agree-on-off-on-juma-namaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश सरकार के नमाज की छुट्टी के फैसले से पार्टी सहमत नहीं: किशोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश सरकार के नमाज की छुट्टी के फैसले से पार्टी सहमत नहीं: किशोर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 20 Dec 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय और हरीश रावत
- फोटो : file photo
जुमे की नमाज के लिए 90 मिनट के अवकाश के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का बयान सामने आया है। किशोर का कहना है कि रावत सरकार के फैसले से कांग्रेस सहमत नहीं है।
विज्ञापन
पूजा या इबादत व्यक्तिगत मामला है। सरकार को उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बयान वापस लेकर अपना स्टैंड साफ कर दिया है। कांग्रेस संशोधित फैसले के साथ है। भाजपा इसका राजनितिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है जो अछी बात नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जनता काफी परेशान है। कई लोग इस फैसले से परेशान होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। राहुल गांधी का 23 दिसम्बर को अल्मोड़ा आएंगे। पहले उनकी रैली देहरादून के परेड ग्राउंड में होनी थी लेकिन परेड ग्राउंड में मेला लगा होने के चलते रैली का स्थान बदला गया है। नोटबंदी सहित केंद्र द्वारा उत्तराखंड की अनदेखी करना राहुल गांधी की रैली का प्रमुख मुद्दा होगा।
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय में एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकट मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपनी बात हाईकमान के सामने भी रखेंगे।