{"_id":"69dcf0e1a35b98ab43006dcc","slug":"congress-must-explain-dehradun-news-c-5-drn1043-945210-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस बताए, 2022 में कौन से टिकट बेचे, 27 में किसकी हुई एडवांस बुकिंग : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस बताए, 2022 में कौन से टिकट बेचे, 27 में किसकी हुई एडवांस बुकिंग : भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भाजपा प्रवक्ता व विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस अध्यक्ष पर लगे आरोपों पर मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर लगे टिकट बेचने के आरोपों को गंभीर बताते हुए तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है। पार्टी विधायक और प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा है कि कांग्रेस को सार्वजनिक करना चाहिए कि कौन से टिकट 2022 चुनाव में बेचे थे। 2027 के लिए किन 25 की बुकिंग की गई है।
विधायक चमोली ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती दी कि वे भी अपने अध्यक्ष से पूछें कि जिस रकम को देने का दावा वायरल वीडियो में किया गया है, उसका उपयोग कहां हुआ। जहां तक भाजपा पर प्रचारित करने के आरोप हैं तो प्रतिद्वंदी राजनैतिक दल और जागरूकता के नाते हमारे कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि सवाल उठाएं। कहा, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाने वाली एक सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व कांग्रेस नेत्री हैं। उन्होंने गोदियाल के साथ कुछ लेनदेन को लेकर अपनी बात कही है। उनकी आपसी लेनदेन और जिन पैसों की बात वे कांग्रेस को देने की कह रही, स्पष्ट होना चाहिए कि वह कांग्रेस के काम में लगा है या उसका उपयोग व्यक्तिगत किया गया।
चमोली ने कहा कि आरोपों में ये भी कहना कि 2022 के चुनाव में गोदियाल ने 18 विधानसभा टिकट बेचे थे। वर्तमान में भी 25 विधानसभा टिकटों का सौदा हो चुका है, बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला है। सबसे दुखद बात है कि अभी तक कांग्रेस की तरफ से इसका खंडन नहीं किया गया है। न ही कांग्रेस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई की है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि जनता सब देख रही है। पूर्व के कांग्रेसी कृत्यों से भी अच्छी तरह वाकिफ है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन भी उपस्थित रहे।