...तो उत्तराखंड में इस तरह कांग्रेस देगी भाजपा को मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे संकेत हैं कि टिकट की दौड़ में शामिल जो भाजपाई दिग्गज टपकेंगे, कांग्रेस उन्हें लपक लेगी।
भाजपा की सूची घोषित होने के साथ ही कांग्रेस की निगाहें भाजपा के भीतर के विद्रोह पर भी है। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची के साथ ही अब सबकी निगाहें सत्तारुढ़ कांग्रेस की सूची पर लगी है।
पार्टी सूत्र, 18 जनवरी को सूची जारी होने की संभावना जता रहे हैं। कांग्रेस के टिकटों को अंतिम बैठक मंगलवार को दिल्ली में होनी है। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी जाएगी।
नरेंद्रनगर में पार्टी ने कांग्रेस के बागी सुबोध उनियाल को प्रत्याशी बनाया
भाजपा में विद्रोह की शुरुआत नरेंद्रनगर से हो चुकी है। नरेंद्रनगर में पार्टी ने कांग्रेस के बागी सुबोध उनियाल को प्रत्याशी बनाया है।
इस सीट पर पूर्व प्रत्याशी ओम गोपाल रावत तैयारी कर रहे थे। टिकट का एलान होते ही ओमगोपाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के इरादे जाहिर कर दिए।
उधर, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, उनके बेटे संजीव आर्य और पूर्व विधायक केदार सिंह रावत के कांग्रेस छोड़ देने से घायल पार्टी को ओम गोपाल के बागी तेवरों ने मरहम का एहसास कराया है।
सूत्रों की मानें तो पार्टी के रणनीतिकार ओम गोपाल को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने की जोड़-तोड़ में भी जुट गए हैं। ठीक ऐसी ही स्थिति कर्णप्रयाग, रूड़की, केदारनाथ, रूद्रप्रयाग, यमकेश्वर की सीटों पर है जहां पार्टी ने विद्रोहियों या नए चेहरों को उतारा है।