फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress member join BJP after rahul statement on JNU dispute.

कांग्रेस को महंगा पड़ रहा JNU मुद्दे पर राहुल का बयान?

Wed, 17 Feb 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
congress member join BJP after rahul statement on JNU dispute.

जेएनयू मुद्दे पर राहुल गांधी का समर्थन कांग्रेस को ही भारी पड़ रहा है। भाजपा नेताओं की माने तो कुछ ऐसा ही है। राजधानी दून में कांग्रेस से जुड़े विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, युवा नेता और छात्र 150 से अधिक समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेताओं का कहना है कि जेएनयू प्रकरण में राहुल गांधी के देशद्रोहियों का समर्थन करने के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं, कुछ अन्य सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को महानगर कार्यालय में आयोजित समारोह में मसूरी विधायक गणेश जोशी और महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने पार्टी में शामिल होने और घर वापसी करने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन


मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि  राष्ट्र विरोधी ताकतें देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की साजिश रच रही हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐसे लोगों का समर्थन कर पार्टी की रीति नीति का सच सामने ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बौखलाहट में कांग्रेस कर रही राष्ट्र विरोधियों का समर्थन'

congress member join BJP after rahul statement on JNU dispute.

महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड समेत देश भर में गर्त में जा रही है। बौखलाहट में कांग्रेस राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन भी करने लगी है। जिससे हर वर्ग में गुस्सा है।

संचालन महानगर महामंत्री राजेंद्र सिंह ढिल्लो और आदित्य चौहान ने किया। समारोह में प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा, जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, भगवत प्रसाद मकवाना, आरएस परिहार, संदीप मुखर्जी आदि मौजूद रहे।

ये हुए शामिल
युवा छात्र नेता जितेन्द्र कुमार (रिंकू), हरियावाला खुर्द के ग्राम प्रधान नैन सिंह पंवार (काकू), घंघोड़ा की ग्राम प्रधान गीता देवी, गजियावाला के क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल थापा, उप प्रधान गणेश शर्मा, पंचायत सदस्य बाला देवी, सरिता देवी, मोंटू रॉय, ग्राम प्रधान क्यारा देवेन्द्र पुजारा, सिल्ला के बह्नमदत्त जोशी, फुलेट प्रधान हरदयाल सिंह, रमेश प्रधान आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed