फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress manthan meeting in rishikesh

विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त से पस्त कांग्रेस योग नगरी में करेगी मंथन

Thu, 23 Mar 2017 08:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Mar 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
congress manthan meeting in rishikesh
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त से पस्त कांग्रेस ने योग नगरी ऋषिकेश में पार्टी के रिवाइवल प्लान पर मंथन किया। जिलाध्यक्षों की बैठक में हार के कारणों की पड़ताल के साथ पार्टी ने नई ऊर्जा के साथ ताकत जुटाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय हुआ कि अप्रैल माह से जिला व ब्लाक स्तर पर बैठकें आरंभ होंगी। प्रदेश अध्यक्ष भी प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। दौरे की शुरुआत वह 11 अप्रैल से करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव में हार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को गहरी चोट लगी है। महज 11 सीटों पर सिमट गई पार्टी में आत्मविश्वास पैदा करना बड़ी चुनौती माना जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से इस दिशा में प्रयास शुरू हो गए हैं। इसके लिए पार्टी ने योग नगरी ऋषिकेश को चुना। स्वर्गआश्रम में सभी जिलाध्यक्षों को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों, फैसलों और चुनाव के दौरान पार्टी के प्रदर्शन पर मंथन किया। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। तय हुआ कि अप्रैल महीने से प्रदेश कांग्रेस कमेटी व ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की नियमित बैठकें होंगी। पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर बूथ कांग्रेस कमेटी से जिला स्तर तक संघर्ष करेगी।

प्रदेश के दोनों मंडलों का सघन दौरा करेंगे किशोर

congress manthan meeting in rishikesh
पत्रकारो से बातचीत करते कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय। - फोटो : file photo

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी के मुताबिक, बैठक में निर्णय हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय अप्रैल माह में प्रदेश के दोनों मंडलों का सघन दौरा करेंगे। इस दौरान उनका जिला मुख्यालयों में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से जन संवाद होगा।

वह सात अप्रैल को रुद्रपुर, आठ अप्रैल को चंपावत, नौ अप्रैल को पिथौरागढ़ व डीडीहाट, 10 अप्रैल को जागेश्वर का दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक बागेश्वर में 11 अप्रैल को होगी। इस बैठक में शिरकत करने के बाद 12 अप्रैल को वह हल्द्वानी में जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा आयोजित बैठकों में प्रतिभाग करेंगे।

अनुशासनहीनता पर होगा सख्ती से अमल
बैठक में साफ किया गया कि पार्टी अनुशासनहीनता के मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केएस राणा को इस संबंध में कड़ा रुख अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

पार्टी ने शहीद दिवस मनाया 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में बुधवार को शहीद दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, याकूब सिद्धिकी, डॉ. आनंद सुमन सिंह, सरिता आर्य, विनोद चौहान, सुरेंद्र रांगड, लालचंद शर्मा, दीप बोहरा समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed