फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress manifesto launch for uttarakhand.

उत्तराखंड: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, पलायन रोकने और रोजगार पर मेन फोकस

Sun, 05 Feb 2017 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 05 Feb 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
congress manifesto launch for uttarakhand.
देहरादून में जारी हुआ कांग्रेस का घोषणा पत्र - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड में भाजपा के चुनावी घोषणापत्र जारी होने के एक दिन बाद कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया। 'संकल्प पत्र' के नाम से जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में 48 प्रतिशत फोकस पलायन और रोजगार के साथ पलायन वाले क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य और सड़क, बिजली पर किया गया है।

विज्ञापन


'भाजपा का विजन ब्लर्ड'
घोषणा पत्र जारी करने के दौरान सीएम हरीश रावत ने भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट पर निशाना साधा। सीएम रावत ने भाजपा को घोषणा पत्र को ब्लर्ड (धुंधला) विजन बताया। सीएम ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में संकल्प का अभाव बताया। कहा कि अब उत्तराखंड को संकेत की नहीं बल्कि रोडमैप की आवश्यकता है। कहा कि हम 2019-20 तक प्रदेश में पलायन रोकेंगे और 2022 तक पलायनित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।
विज्ञापन


वहीं सीएम रावत ने उत्तराखंड के हर परिवार में एक सदस्य को रोजगार देने के अपने पुराने संकल्प को घोषणा पत्र में जगह दी है। युवाओं को रोजगार के साथ हरीश रावत ने पलायन रोकने का वादा किया है। इसके साथ ही प्रदेश में नए जिले बनाने का वादा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का खास ख्याल

congress manifesto launch for uttarakhand.
इंदिरा अम्मा भोजनालय सीएम रावत का चर्च‌ित प्रोजेक्ट रहा है। - फोटो : अमरउजाला

इस दौरान सीएम रावत ने स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की बात कही। बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्किल्ड बना रही ताकि वे नौकरी मांगने वालों की जगह नौकरी देने वाले बनें। घोषणा पत्र में आपदा प्रबंधन पर फोकस करने की बात कही गई है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है। इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि हमारा लक्ष्य महिला कल्याण से महिला आर्थिक सशक्तीकरण हो गया है।

इसके लिए इंदिरा अम्मा भोजनालय और महिला मंगल दल की भूमिका बताई। कहा कि इंदिरा अम्मा भोजनालय केवल सस्ते भोजन की योजना नहीं बल्कि महिला आर्थिक सशक्तीकरण की योजना है। इसके साथ ही प्रदेश में इंदिरा दुग्ध मंडल बनाने की बात कही है।
 

2017 में भरेंगे सभी आरक्षित पद

congress manifesto launch for uttarakhand.
हरीश रावत - फोटो : file photo

साथ ही सिडकुल में 100 एकड़ जमीन महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए देने की बात कही है। 'संकल्प पत्र' में अगले पांच साल में महिला आर्थिक सश्क्तीकरण के क्षेत्र में राज्य को एक रोल मॉडल बनाने की बात कही है।

सीएम रावत ने कहा कि 2017 में सभी आर‌क्षित वर्ग को भरने की बात कही है। इसके साथ ही मदरसा एजूकेशन को मॉडर्न बनाने में मदद देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed