फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leaders will join cleaning campaign with mayor in haridwar

मेयर के साथ अब झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी नेता, भाजपा ने भी बनाया ये प्लान

Mon, 22 Apr 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Apr 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders will join cleaning campaign with mayor in haridwar
रिक्शे पर हरिद्वार मेयर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

शहर की सफाई को लेकर नगर निगम के अधिकारियों और मेयर के बीच चल रही तनातनी के बीच अब कांग्रेस पार्टी भी खुलकर मेयर अनीता शर्मा के समर्थन में उतर आई है। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोमवार से सभी लोग शहर की सफाई के लिए झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरेंगे।

विज्ञापन


उधर, भाजपा के पार्षदों ने भी मेयर अनीता शर्मा और उनके पति को घेरने के साथ ही शहर की साफ सफाई की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए एकत्रित होकर कार्य करने को रणनीति बनाई। भाजपा पार्षद भी शहर की सफाई में जुटेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने नगर निगम के अधिकारियों और भाजपा को भी चेताया कि वह मेयर को अकेला न समझें और उनका सहयोग करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को सुबह 10 बजे महानगर कांग्रेस कार्यालय सुभाष घाट हरिद्वार पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्षद एकत्र होंगे। हरकी पैड़ी क्षेत्र से सफाई की शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सैनी आश्रम ज्वालापुर में महानगर कांग्रेस की ओर से बुलाई गई बैठक में नगर निगम के संचालन में मेयर अनीता शर्मा के सामने आ रही समस्या पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि मेयर का अपमान सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए नहीं तो शहर की सफाई अधिकारियों से ही कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि हम इन्हें कार्य करने को मजबूर करेंगे। 

 मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि मैंने सफाई कराने की कसम खाई है। इसी पर लोगों ने मुझे वोट दिया है। एक एक वोट का कर्ज अदा करूंगी। उन्होंने कहा कि संसाधन कहां से आएंगे इनकी जिम्मेदारी निगम में बैठे अधिकारियों की होगी। यदि शहर में फैली गंदगी की वजह से कोई बीमारी फैलती है तो उसके लिए भी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। 

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि मेयर के निर्देश पर यदि कोई अधिकारी कार्य करने को इंकार करता है तो उसके खिलाफ संगठन को साथ लेकर वार्ता करें यदि फिर भी नहीं मानते तो सरकार से उस अधिकारी की लिखित शिकायत की जाएगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की मानसिकता के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। 

भाजपा पार्षद भी उतरेंगे शहर की सफाई करने
रविवार को राजपूत धर्मशाला में भाजपा के पार्षदों की बैठक में पार्षदों की समन्वय समिति के अध्यक्ष विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। केआरएल कर्मी समय से कूड़ा नहीं उठाते। शहर में झाड़ू तक नहीं लग पाती है। उन्होंने कहा कि जनहित में पार्षदों को मैदान में उतरना होगा।

 

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है फिर अगले दो महीने बाद कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी, ऐसे में राज्य सरकार भाजपा की होने के चलते हुए उनकी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। पार्षद राजेश शर्मा ने बताया कि बैठक में आए निर्णयों पर अमल लाने को मैदान में उतरेंगे। इस दौरान कुछ पार्षदों ने भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी द्वारा नगर निगम के मामलों में बिना पार्षदों के प्रेसवार्ता करने का विरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed